सोना 2700 रुपये बढ़ा, एक दिन में तीसरी बड़ी उछाल

हिमगिरी न्यूज़ (खबर सच हैं)–सोने की कीमतें सोमवार को 2,700 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 1,23,300 रुपये के शिखर पर पहुंच गईं। यह सोने की कीमतों में एक दिन में तीसरी सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले इसी साल नौ सितंबर को सोने के भाव एक दिन में सबसे अधिक 5,080 रुपये उछले थे।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.9% शुद्धता वाला सोना उछलकर 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2700 रुपये बढ़कर 122700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह पिछले सत्र में 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सबसे तेज उछाल

सोने की कीमतों में पिछले 20 वर्षों में तेज बढ़ोतरी हुई है। 2005 के 7000 रुपये से बढ़कर सोना 2025 में 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह बढ़ोतरी लगभग 1660 फीसदी से अधिक की है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने के भाव 3970 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण हैं।

अब 1.45 लाख रुपये का अगला लक्ष्य

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर सोने में यह तेजी बरकरार रही तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम जल्द ही 4500 डॉलर तक पहुंच सकते हैं। भारत में यह कीमत 1.45 लाख के करीब होगी। इससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

The movement of gold and Sensex
Year
Gold
Sensex
2005
7,000
8,000
2010
18,500
20,509
2015
26,000
26,117
2020
49,500
47,751
2024
73,250
74,850
2025
1,23,300
81,846