जहां एक और पूरे उत्तराखंड में पंचायत चुनाव जोरों पर हैं। और इन चुनावो में कई प्रत्याशी अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।  यहां तक कि इन पंचायत चुनाव में एक ही गांव में अनेको जगह प्रत्याशी आपस में प्रतिद्वंदी बने है। कहीं ग्राम सभा में तो आलम यह है की वोटर संसय में है कि वोट किसको दें इसलिये वोटर्स सबके साथ भाईचारा निभा रहे हैं। ओर सबको जितानें क़ी हामी भर रहे हैं। वोटरों के मन में क्या है इस बार प्रत्याशी को भी पता नहीं है। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपनी अपनी ओर से वोटरों को लुभाने का अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं। इससे पंचायत चुनाव प्रचार अपने चरम गति पर है।

ग्रामसभा बनाली के सभी लोगो नें मिसाल पेश कर तोड़ा 50 साल का अपनें गाँव का रिकॉर्ड

ग्राम पंचायत बनाली नरेंद्रनगर में पिछले 50 सालों में पहली बार यह कारनामा हुआ जब समस्त ग्राम सभा वासियो ने मिलकर गाँव के ही निवासी चंद्र प्रकाश कोठियाल को निर्विरोध प्रधान बना दिया। ग्रामसभा बनाली नें इन चुनावों में एक मिसाल कायम की है। चंद्र प्रकाश कोठियाल पर सभी ग्राम सभा वासियों ने भरोसा जताया और उन्हें अगले 5 पंचवर्षीय योजनाओं के लिए निर्विरोध ग्रामप्रधान बना दिया।  जिस पर चंद्र प्रकाश कोठारी ने समस्त ग्राम सभा वासियो क़ो समस्त मातृशक्ति युवा शक्ति एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। और सबको विश्वास दिलाया की ग्राम सभा बनाली के विकास में वह अपनी ओर सी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की छोडेंगे। हम सब मिलकर भविष्य में ग्राम सभा बनाली क़ो एक आदर्श ग्राम सभा बनाने का काम करेंगे। 

देवभूमि स्वायत सहकारिता परिवार के साथ जुड़ कर करें अपने ओर अपनों के सपने साकार।
सम्पर्क–9759661119