चमोली के 1148 युवा करेंगे प्रतिभाग, स्थानीय प्रशासन व सेना की रहेगी पैनी नजर
हिमगिरी न्यूज़ —- गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में बृहस्पतिवार 15 जनवरी से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर शासन और पौड़ी प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है।
पहले दिन चमोली जिले के 1148 युवा रैली में हिस्सा लेंगे। बुधवार शाम तक युवा कोटद्वार पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली भर्ती रैली में जनपद पौड़ी के सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
भर्ती रैली के लिए पंजीकृत 12,756 अभ्यर्थियों में से 3522 अभ्यर्थी जनपद पौड़ी से हैं। जनपद चमोली से 2294 युवा शामिल होंगे।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार जनपद के युवा भी भर्ती रैली में प्रतिभाग करेंगे।
एबीवीपी ने की अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क भोजन व आवास की व्यवस्थाः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर
से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 से 30 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जनपदों से कोटद्वार पहुंचने वाले युवाओं के लिए डिफेंस कॉलोनी नजीबाबाद रोड स्थित सरस्वती भवन में निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था की गई है।
एबीवीपी के प्रदेश संयोजक आयुष त्रिपाठी की ओर से इसके लिए तहसील प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, जिस पर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने अनुमति प्रदान कर दी है।

तिथिवार ये होगी अभ्यर्थियों की संख्या
15-16/01/26
चमोली
2294
17/01/25
उत्तरकाशी
1179
18/01/26
चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग
1168
19/01/26
रुद्रप्रयाग, टिहरी
1158
20/01/26
पौड़ी, टिहरी
1029
21/01/26
पौड़ी
1132
22-23/01/26
पौड़ी
390
24/01/26देहरादून
955
25/01/26
देहरादून, हरिद्वार
416
27/01/26
चमोली, उत्तरकाशी
