वार्ड 65 में सामुदायिक भवन व इसके प्रागण बने कार पार्किंग स्थल

 जिन सामुदायिक भवनों में व इनके ग्राउंड में पहले गरीब लोगों के शुभ कार्यक्रम होते थे। इनकी हऱ रोज साफ-सफाई होती थी।  अनेकों धार्मिक कार्य होते थे। वह समुदाय ग्राउंड आज पार्किंग स्थल में तब्दील हो गए हैं।  आज असंख्य गाड़ियां इन पार्कों में लग रही है और इसकी सुद लेने वाला कोई नहीं है। पूर्व पार्षद कार्यकाल में जिन समुदाय भवनौ का जीर्णोद्धार रखरखाव अच्छे तरीके से किया जा रहा था उनका हाल आज बिहाल है। और आज इन सामुदायिक भवनो और उनके ग्राउंड में चारों तरफ गंदगी पसरी नजर आ रही है।  अब किसी गरीब परिवार का कोई शुभ कार्य अगर होना है तो बड़ी समस्या हो सकती है।  क्योंकि यह ग्राउंड अब लोगों के लिए पार्किंग ग्राउंड बन चुके हैं। जिसमें कहीं गाड़ियां ऐसी हैं जो बहुत दिनों सी खड़ी हैं। जिनके मालिकों का भी पता नहीं चलता कि वह है कहां।  यहां पर सवाल खड़ा होता है की नगर निगम से जीता पार्षद क्षेत्रीय विधायक व बीजेपी के कार्यकर्ता आखिर चुनाव के बाद कहां छुप गए हैं। यह सब चीज उनको क्यों नहीं दिखती हैं जबकि विकास कार्यों की जिम्मेदारी सीधा-सीधा वर्तमान पार्षद विधायक और सरकार की है। और उन तक इन सब चीजों क़ो पहुंचाने की जिम्मेदारी स्थानीय पार्षद व उनके कार्यकर्ताओं की है। 

वार्डो में कही स्थानों में इस प्रकार सी कूड़ा डंपिंग जोन तैयार हो गए है

वार्ड में लगातार सफाई न होने के कारण व कही कही दिनों तक कूड़े क़ी गाड़ी ना आने कारण लोग गलियों के बाहर कूड़े को फेंक रहे हैं। जिससे कहीं जगह पर कूड़े के नए डंपिंग जोन तैयार हो रहे हैं।  जो की स्थानीय लोगों के लिए सर दर्द बनता जा रहा है।  सवाल यह होता है की पूर्व में जो व्यवस्था थी। वह व्यवस्था आखिर चरमराई क्यों जबकि प्रत्येक वार्ड को वर्तमान में 10 से ऊपर कर्मचारी सफाई व्यवस्था के लिए दिए गए हैं।  घर-घर कूड़े क़ी गाड़ी आ रही है ऐसा नगर निगम दावा कर रहा है लेकिन इसके बावजूद गली मोहल्ले के बाहर इस प्रकार से कूड़ा पाया जाना कहीं ना कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर ओर नगर निगम में दावो पर सवाल खड़ा करता है।

देवभूमि स्वायत सहकारिता परिवार के साथ जुड़ कर करें अपने ओर अपनों के सपने साकार।
सम्पर्क–9759661119