एक पेड़ माँ के नाम एक पेड़ हमारे अच्छे कल के लिए।

 आज दिनांक 5 जून 2025 को जल संस्थान नथनपुर और वहां पर कार्यरत कंपनी स्वास्तिक कंपनी के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोगों ने जल संस्थान कार्यालय लेन नंबर 3 और जल संस्थान नथनपुर जॉन 5 के प्रांगण में छायादार वृक्ष रोपित किये। वार्ड 65 डोभाल चौक  के पूर्व पार्षद नरेश रावत जी भी यहां पर पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुुए।

जहां जंगल खाली वहां बड़े स्तर पर हो वृक्षारोपण

नरेश रावत जी ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल अपने पुत्र पुत्री की तरह करना चाहिए।  जिससे हमारा आने वाला कल सुरक्षित रह सकता है।  पेड़ पौधे ही धरती पर बिगड़ते पर्यावरण को बचाने में सहायक है। साथ ही शुद्धहवा और शुद्धपानी के लिए भी पेड़ पौधे अति आवश्यक है। आम आदमी के साथ-साथ जो विभाग इनको देख रहा है। उस विभाग उनका कर्तव्य है की हर हाल में जंगलों की रक्षा हो और जहां जंगलों में खाली स्थान में पेड़ नहीं है। ऐसे जंगलों को भी हरा भरा करने का काम वन विभाग क़ो करना चाहिए। ओर यह काम आम जनमानस के साथ मिलकर करना चाहिए। पूर्व पार्षद नरेश रावत जी कहते हैं इससे पूर्व हमने अपने पार्षद कार्यकाल में कहीं स्कूलों में पार्कों में पेड़ पौधे लगाए हैं।  जो आज बड़े हो गए हैं और काफी फल फूल रहे हैं।  सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल नहीं हो पाती है। इसीलिए नरेश रावत जी ने सामाजिक संस्थाओं को व पेड़ लगाने वाले पर्यावरण मित्रो को कहा की ऐसी जगह पेड़ लगाने का कोई फायदा नहीं है जहां पर उनकी रक्षा ना हो सके।  पेड़ हमेशा ऐसी जगह लगाये जाय जहां उनकी अच्छी देखभाल हो और वह पेड़ लंबे समय तक आम जीवन के काम आ सके।जल संस्थान के पदाधिकारी गणों के पूर्व पार्षद नरेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *