नगर निगम चुनाव अपने पक्ष में करने के लिए आनन फानन में सीवर लाईन के लिए खोदी गयी सड़को का आज है बुरा हाल

देहरादून रायपुर–आपको बताते चलें की भाजपा सरकार व उनके विधायकों द्वारा नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए शहर के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। जिसके लिए वार्डो की कही सड़कों को आनन-फानन में विकास के नाम पर खोदा गया। कही वार्डो में आज बड़ी मात्रा में सड़के खुदी हुई है। शहरी विकास विभाग द्वारा काम को सही तरीके से देखा नहीं जा रहा है।  तमाम वार्डों में सीवर का काम पिछले कई महीनो से लटका पड़ा है। और भविष्य में भी जल्दी काम पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं है।  लगातार लोग इन सड़कों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं।  लेकिन अब उनके कानों में भी जूँ  तक नहीं रेंग रही है। लोग अपने घरों से बरसात में मिट्टी के कारण और खुदी हुई सड़कों के कारण वाहनों को निकालने में असमर्थ है। रायपुर विधानसभा में बहुत से वार्ड ऐसे हैं जिसमें सीवर की लाइन डलने के बाद गढ़े छोड़ दिए गए हैं।और पिछले कहीं महीनों से उनमें काम तक नहीं चल रहा है। जिससे बरसात में सड़कों मे मिट्टी मिट्टी हो जा रही है। और लोग इससे बड़े परेशान है स्थानीय लोग कई बार बिधायक पार्षदो ओर अधिकारियों को कह चुके हैं। जिस पर अधिकारियों द्वारा मिट्टी के ऊपर हल्का-फुल्का फीलिंग कर लोगों का गुस्सा शांत किया जा रहा है। जनता भाजपा सरकार से व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से यह सवाल करती है कि आनन-फानन में डाली गई सीवर लाइन का काम आखिर पूरा कब तक होगा जबकि मानसून लगभग शुरू चुका है।

शहरी विकास विभाग द्वारा किया जा रहा काम अब किसके इशारे पर जल्दबाजी में किया गया यह भी एक सवाल है इस पर कही सवाल इसलिए भी उठ रहें है।  क्योंकि कही मानक कम्पनी पूरा नहीं कर रही है ओर शिकायत निवारण समिति जेंसी चीज धरातल पर बनी नहीं है।जिससे लोगो क़ो राहत मिलती। साथ ही कम्पनी काम कब ओर केसे निपटायेगी इस पर क़ोई जिम्मेदार बोलने क़ो तैयार नहीं है।  अब स्वयं विभाग के लिए भी बरसात और मिट्टी सर दर्द बना हुआ है।

 नहर शिफ्टिंग में भी बड़ी झोल

वहीं दूसरी ओर 6 नंबर पुल से लेकर रायपुर चौक तक नहर शिफ्टिंग का कार्य भी लोगों के लिए सर दर्द बना हुआ है। रायपुर स्टेडियम और हवाई अड्डे जाने के लिए हर क़ोई इसी सड़क का प्रयोग करता है। लेकिन पिछले 7-8 माह से नहर शिफ्टिंग के कार्य को जिस प्रकार से बार-बार डाला और उखाड़ा जा रहा है। इसमें भी कहीं ना कहीं कोई बड़ा झोल नजर आता दिखाई देता है। आज इस सड़क पर भी नहर शिफ्टिंग के कारण लगातार मिट्टी और गड्ढे यहाँ चलने वाले वाहनों ओर लोगो को परेशान कर रहा है।

 लग रहा है सारा फोकस पंचायत चुनाव पर

जिस प्रकार नगर निगम चुनाव के ठीक पहले शहर के सड़कों को विकास के नाम पर आनन – फानन में खोद दिया गया। ओर विकास के हसीन सपने स्थानीय जनता को दिखाये गये ठीक उसी प्रकार आज सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि पंचायत चुनाव की तरफ जनता क़ो हसीन सपने दिखाने चले गए लगता है। अब इनका फोकस केवल ओर केवल अपने लोगो को जीताने पर लग गया लगता है।

सवाल यहां पर यह उठता है की कब तक वोट की राजनीति के चलते लोगो क़ो हसीन सपने देखने होंगे। क्योंकि नगर निगम चुनाव से ठीक पहले वार्डो में सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियो द्वारा जनता को तरह-तरह के सपने दिखाए गए वही जनता आज उनके प्रत्याशियों  को जीता करके परेशान है।

अब बरसात में स्थानीय विधायक पार्षद चुनाव में किए गए अपने वादों को पूरा करें। और जनता को फिलहाल इन खुदी हुयी अधूरी सड़को गढ़ो ओर वाहनों क़ो जाम करने वाली मिट्टी से राहत दिलाये। ‍