क्वालीफायर 2 मुकाबले में करीब 2:15 घंटे बारिश के कारण बर्बाद होने के बाद दर्शकों को कोई अफसोस नहीं हुआ होगा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने उन्हें मैच का पूरा मजा दिया हालांकि इसमें पांच बार की चैंपियन मुंबई का सपना तोड़कर पंजाब की टीम ने दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजो की तेज परियों के दम पर छह विकेट पर 203 रन बनाए इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर मैंच जीतने के साथ फाइनल का टिकट कटा लिया
उसके लिए सुरेश अय्यर ने 87 रानी की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई उनके अलावा निहाल बढेरा ने भी 48 रन बनाये और साथ ही दोनों ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसके बाद बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका अंत में करीब 10:45 बजे मुंबई की टीम ने पारी शुरू की।
नहीं लगा कोई अर्धशतक
हालांकि मुंबई का स्कोर 200 पार पहुंच गया लेकिन इसका कोई भी बल्लेबाज अर्ध शतक नहीं लगा पाया तिलक वर्मा और सूर्य कुमार यादव ने 44-44 रन की सर्वाधिक पारी खेली जबकि जानी बियरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन बनाए।
खराब रही मुंबई की शुरुआत
रोहित शर्मा पिछले मैच की तरह मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके तीसरे ओवर में काइल जेमीसन की गेंद पर अजमतुलाह उमरजई ने उनका कठिन कैच टपकाया। अगले ओवर में हालांकि रोहित अपना पसंदीदा फुल शॉट खेलने के प्रयास में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में विशाक विजयकुमार क़ो कैच दे बैठे।
हलांकि शुरुआती झटके से अविचलित मुंबई ने 10 रन प्रति ओवर के दर से रन बनाना जारी रखा। तिलक ने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया जबकि दूसरी छोर से बियरस्टो भी काफी आक्रामक खेल रहे थे दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की।
पावर प्ले में दमदार बल्लेबाजी
मुंबई ने पावर प्ले में छह ओवर में एक विकेट पर 65 रन बनाएं। बियरस्टो ने छटे ओवर में उमरजई क़ो कई बेहतरीन स्टॉक लगाकर 15 रन निकाले। लेकिन वह अगले ओवर में विजय कुमार की गेंद पर विकेटकीपर जोसइंग्लिश को कैच दे बैठे। सूर्य कुमार के आते ही पंजाब ने स्पिनर यजुवेंद्र चहल को गेंद सोंपी लेकिन चाहल अपने आखिरी ओवर में ही विकेट ले पाए
शानदार साझेदारी
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 44 रन बनाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे वह चाहल के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर फ्रंट फुट पर खेलने के प्रयास में deep मिड विकेट पर निहाल बढ़ेरा को कैच देकर लोटे।
उन्होंने तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। दो गेंद बाद तिलक भी लौट गए जिन्होंने 29गेंद में दो छक्के और दो चौके से 44 रन बनाए। वह काइल जैमीसन की गेंद पर मिड ऑफ में प्रियांश आर्य को देकर लौटे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 15 रन बनाए।