Himgiri news (खबर सच्च हैं) देहरादून। उत्तराखंड की अपनी अनूठी लोक कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। राज्य की कुछ लोक विधाओ ने तो देश और दुनिया मे अपनी खास पहचान भी बना ली है। इसी दिशा मे सामाजिक संस्था डांडी कांठी क्लब लगातार लोककला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओ को बढावा देने मे जुटी ह
मध्य हिमालयी संस्कृति के सरोकारो के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए समर्पित सामाजिक संस्था डांडी कांठी क्ल विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पारंगत कलावंतो के सम्मान मे ( जागर, पवाडे, लोक गीतो, लोकनृत्यो , लोक वाद्यो एवं विलुप्त होती विधाओ को संरक्षित करने के संकल्प के साथ ) 17 सिंतबर 2025 को(लोक विधा ) जागर संरक्षण दिवस” मनाने जा रहा है। जिसमे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से अलग-अलग विधाओ मे 11 पारंगत श्रेष्ठ विभूतियो को “*राज्य वाद्य यन्त्र सम्मान 2025*” एवं अपने पद क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान दे रहे 6 अधिकारियों को डांडी कांठी रत्न 2025″से सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर प्रदेश के साहित्यविद , संस्कृति प्रेमी, विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधिगण एवं प्रदेश की लोक संस्कृति के ध्वज वाहक भारी संख्या मे शामिल होगें

डांडी कांठी क्लब द्वारा समय- समय पर अपनी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए खेल प्रतियोगितायें , लोक महोत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से संस्कृति को संयोगे रखने के लिए संकल्परत है उत्तराखण्ड के प्रकांड ढोल सागर , देवसार , पैंसारा ,थाती, योग के महान पारंगत कलावंतो के सम्मान मे 8 वीं बार उत्तराखण्ड की राजधानी द्रोण नगरी देहरादून मे अद्वितीय अनुष्ठान के साथ ( लोक विधा ) जागर संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड संस्कृति के विभिन्न विधाओ के पारंगत कलावंतो द्वारा प्रस्तुतियां भी दी जायेंगी।|
यह कार्यक्रम 17 सितम्बर 2025 समय सांय- 5.00 बजे से संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह निकट दूरदर्शन केन्द्र हरिद्वार बाईपास रोड देहरादून मे आयोजित होगा।


प्रेसवार्ता मे डांडी कांठी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल, सचिव कृष्णानंद भट्ट , प्रकाश बडोनी, प्रीतम सिंह रावत, नरेश रावत, प्रमोद नौटियाल, मंच उदघोषक ( संचालक ) सुनील सजवाण , सुदर्शन सिंह कैन्तुरा , सरोप रावत, विनोद असवाल, विजय बहुखण्डी सहित डांडी कांठी क्लब परिवार के पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *