दून के मंडुवाला में सोमवार देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बाइक सवार हत्यारे फरार हो गए। हत्याकांड के बाद कई थानों की फोर्स और एसओजी को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। तिलवाड़ी सेलाकुई निवासी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व सहसपुर मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी स्टोन क्रशर और खनन के कारोबार से जुड़े थे। सोमवार रात रोहित अपने दोस्त अभिषेक निशांत और पीयूष बिष्ट के साथ मांडावाला क्षेत्र में थे। यहा उन्हें आयुष तरुण ओर एक लड़की मिले जो दूसरी कार में सओ वार थे। इस वक्त युवती फोन पर अजहर त्यागी मूल निवासी वरला मुजफ्फरनगर यूपी से बात कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अजहर त्यागी युवती को धमका रहा था कि वहां रोहित के दोस्तों के साथ ना घूमें। इस पर रोहित ने युवती के फोन से अजहर से बात की अजहर ने रोहित को धमकाते हुए पीपल मंडी तिराहे पर बुलाया। रोहित साथियों के साथ कार से पीपल मंडी तिराहे पहुंच गया यहां कुछ देर रुकने के बाद जैसे है उन्होंने कार वापिस घुमाई तभी एक बाइक वहां आकर रुकी। उस बाइक पर पीछे बैठे अजहर ने उतरते ही असलहा निकाला और रोहित की कार पर सामने से गोली दाग दी गोली शीशे से आर पार होकर रोहित की गर्दन पर लगी इससे रोहित अचेत हो गए साथी रोहित क़ो तुरंत ही निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर अजहर व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अजर मडुबाला में एक निजी संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका है पढ़ाई पूरी करने के बाद वह यहां से चला गया था पर उसके यहां आने जाने का सिलसिला जारी रहा
मांडूवाला से पढ़ चुका अजहर प्रेम नगर थाने का हिस्ट्री सीटर
मांडूवाड़ा क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए आया अजहर प्रेम नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उसे पहले जिला बदर कर देती तो शायद यह हत्याकांड ना होता। अजहर के खिलाफ प्रेम नगर थाने में इससे पहले मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।तीनों मामलों में पुलिस चार्जसीट दाखिल कर चुकी है। अजहर कहीं साल पहले देहरादून के मांडूवाला में निजी संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने आया था। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां से वापस चला गया हालांकि इसके यहां आने जाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ अजहर ने प्रेम नगर के बुधौली और मांडूवाला क्षेत्र में वर्ष 2022 में एक बार और 2023 में दो बार मारपीट और झगड़ा किया। इस घटना को लेकर प्रेम नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हुए एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस कोर्ट में चारसीट दाखिल कर चुकी है। हाल ही में वह वापस आया वह आरोपी को पहले से जानता है वह हाल में जिसकी दोस्ती थी उसे पर अजहर को आपत्ति थी।
धमकी देकर बुलाया और चलती कर में ही रोहित को मार दी गोली
अजर त्यागी ने सोमवार रात को जो किया हुआ सीधे तौर पर चेलेंज किलिंक है। देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में ऐसी घटना डराने वाली है। अजहर में युवती और रोहित को फोन कर धमकी दी कि वह उसे मांडूवाला पीपल तिराहे पर मिले। कुछ देर बाद आरोपी उस स्थान पर पहुंचा धीमी गति से चलती रोहित की कार में गोली मारी और कुछ सेकंड में अपने साथी की जिस बाइक से आया था उससे ही फरार हो गया।
बकोल अभिषेक वर्तवाल सोमवार रात वहां रोहित के साथ उसकी कर में थे। रोहित कार चला रहा था अभिषेक चालक के बगल वाली सीट पर थे पीछे की सीट पर निशांत और पीयूष बैठे थे। रात करीब 10:00 बजे तक चारों से अलग सेलाकुई इलाके में थे। जहां स्टोन क्रेशर से गुजरे अपने खनन डंपर के देखभाल रोहित ने की रात करीब 11:00 बजे मंडुवाला में एक ढाबे पर खाना खाया इस दौरान रोहित का परिचित आयुष तरुण और एक युवती कार से पहुंचे रोहित को पता लगा कि उसके दोस्त की मित्र इस व्यक्ति को लगातार फोन पर धमकी दे रहा है रोहित ने युवती से स्पीकर पर बात करने को कहा इस दौरान रोहित की बात अजहर से शुरू हुई। कुछ शब्द बोलने पर अजहर ने फोन काट दिया। इससे युवती ने एक दफा कहा कि अजहर के मांडूवाला क्षेत्र कमरे में चलते हैं। हालांकि रोहित और साथियों ने मना कर दिया वहां पीपल तिराहे से वापस घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी अजहर का फिर से युवती क़ो व्हाट्सएप पर कॉल आया इस बार रोहित और युवती दोनों से बात हुई अजहर ने धमकी दी की रोहित उसे नहीं बचा सकता है। वह उसे पीपल तिराहे पर देख लेगा। तब रोहित और उसके साथी दोनों कारों से मांडूवाला के पीपल मंडी तिराहा के पास पहुंचे या कुछ देर रुकने के बाद वापस जाने लगे तभी अचानक एक बाइक पर पीछे बैठा अजहर तेजी से उतरा और रोहित को गोली मारकर वापस अपने साथी की बाइक से फरार हो गया।
उत्तराखंड की शांत वादियों में आखिर यह क्या हो रहा है
बीते कुछ सालों में देखें तो उत्तराखंड की शांत वादियों में राज्य से बाहर के लोगों ने किस प्रकार से गुंडागर्दी की है। इससे साफ पता चलता है कि यहां पर इनको कहीं ना कहीं से सय मिल रही है। कानून इनके प्रति लचर है। इस घटना के बाद भी अगर सरकार और कानून ने ठोस कदम नहीं उठा तो आने वाले दिनों में उत्तराखंड अपराध प्रदेश बन जाएगा। और आगे आने वाले समय में यहां पर इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा इसलिए अभी भी वक्त है कानून इस टाइप के लोगों पर सिकंजा कसे और उत्तराखंड को देवभूमि बनाये रखने का काम करें। 
