उत्तराखंड में पूर्व पार्षद के साथ कई लोगों ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, कल सचिवालय करेंगे कूच
![]()
हिमगिरि न्यूज देहरादून: उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां भी बढ़ गई है. इसके साथ पार्टी को मजबूत करने का काम भी तेज हो गया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है. इसी कड़ी में आज रायपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व पार्षद नरेश रावत ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया.

क्या बोले गणेश गोदियाल? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. वो नरेश रावत और उनके सहयोगियों का कांग्रेस पार्टी में हृदय से स्वागत करते हैं. उन्हें उम्मीद है कि आज कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने वाले सभी लोग पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे. साथ ही सरकार की जन विरोधी नीतियों को अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे.
कल कांग्रेस करेगी सचिवालय कूच: कल यानी सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. प्रदेश सरकार की ओर से लगातार भूमि माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कल कांग्रेस जन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सचिवालय घेराव करने जा रहे हैं. जिसमें तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं, पूर्व पार्षद नरेश रावत समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी की मजबूती से काम करने की बात कही. साथ ही कहा कि आने चुनाव में बीजेपी को पटखनी दी जाएगी.

पूर्व पार्षद नरेश रावत भाजपा पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाते हुते कहा कि वहा अनुशासन नाम की कोई चीज नही हे काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बेकफुट पर धकेला जाना आम हे। साथ ही रायपुर मे भाजपा केवल व्यक्ति विशेष पार्टी रह गयी हे । कांग्रेस पार्टी गरीबो दबे कुचलो के लिये सोचती हे और काम करती हे पूर्व पार्षद कहते हे कि भाजपा मे कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा हे । और पार्टी युवाओ को भविष्य दिखाकर उनके भविष्य से खिलवाड कर रही हे । वह खुद इसके सबसे बडे उदाहरण हे जंहा पार्षद बनाने मे उनको पार्टी का कोई सहयोग नही रहा वही जीतने के बाद उनपर पार्टी मे शामिल करवाने का दवाब बनाया गया और पार्टी मे शामिल करवाने के बाद रायपुर बिधायक पर उन्होने सौतेला ब्यवहार लगाये जाने की बात कही। फिर भी पार्षद रहते जनता के लिये काम कर पाये आज पूर्व पार्षद ने कांग्रेस ज्वाइन कर कहा कि कांग्रेस व उनके स्थानीय नेताओ ने जो प्यार सम्मान दिया उसके लिये वह सदेव कांग्रेस पार्टी मे रहकर सेवाये देंगे रायपुर बिधानसभा मे कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी को बढाने का काम करेंगे ।
