हिमगिरि न्यूज देहरादून —– मसूरी/कपकोट, झड़ीपानी-कोल्हूखेत बाईपास मार्ग पर एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो सगी बहनों, इनमें से एक के पुत्र और एक सरकारी अध्यापक समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोनों बहनें दिल्ली और गाजियाबाद की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे सभी उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे थे। वहीं, बागेश्वर में लोडर खाई में गिरने से चालक और एक भोजन माता की मौत हो गई।
मसूरी में बुधवार सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ। झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज क्षेत्र से एक कार में सवार चार लोग देहरादून की ओर जा रहे थे। घटनास्थल से पहले कार चालक ने दुकान पर कार रोकी और कुछ सामान खरीदा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वे उत्तरकाशी से आ रहे हैं। सामान लेकर वह कार में बैठ गए। करीब 100 मीटर आगे जाने पर उनकी कार ढलान पर बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली मसूरी, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने राहत व बचाव अभियान शरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद कार सवार चारों हताहतों को निकाला जा सका। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी
को मृत घोषित कर दिया। सीओ मसूरी अंकित कंडारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हआ है।
सविता के साथ बेटे को भी लील गया मसूरी हादसा
मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के मृतकों की पहचान संगीता (46) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली, उनकी बहन सविता (48) पत्नी धर्मवीर निवासी गाजियाबाद, मनीत (19) पुत्र धर्मवीर निवासी गाजियाबाद और सत्यप्रकाश सिंह (56) निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। सत्यप्रकाश सरकारी अध्यापक थे। संगीता और सविता दोनों सगी बहनें हैं।
बागेश्वर में लोडर चालक-भोजनमाता की जान गई
बागेश्वर-कपकोट मार्ग से तुड़तुड़िया-भैरों लिंक मार्ग पर बुधवार सुबह लोडर खाई में गिर गया। हादसे में चालक 33 वर्षीय भगत सिंह निवासी खारबगड़ और भोजन माता 60 वर्षीय सुरमा देवी निवासी खडगेड़ा-रेथल की मौत हो गई। लोडर सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। कपकोट थाना प्रभारी प्रताप नगरकोटी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
05 सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार झड़ीपानी-कोल्हूखेत बाईपास मार्ग पर
सोनीपत के सरकारी शिक्षक की भी जान गई मसूरी में बुधवार को हुए हादसे में
दूसरे हादसे में बागेश्वर के तुड़तुड़िया-मैरों लिंक मार्ग पर लोडर गहरी खाई में गिरा
