हिमगिरी न्यूज़ देहरादून —राजधानी के पॉश इलाके राजपुर रोड,ढाक पट्टी में होटल कारोबारी के घर लाखों की लूट हो गई। शनिवार देर रात अजंता होटल के मालिक भुवन गांधी के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी 76 वर्षीय बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त होटल मालिक अपने बेटे को छोड़ने गुरुग्राम गए हुए थे। बदमाश एक घंटे से ज्यादा समय तक घर में रहे और ढाई लाख की नगदी समेत लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के डाकपट्टी की है। बीते 16 जनवरी को भुवन गांधी गुरुग्राम गए थे। घर पर उनकी मां दर्शन गांधी (76) और नौकर मौजूद थे। शनिवार रात करीब 12:30 बजे दो बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे। इस दौरान नौकर सर्वेट क्वार्टर में सोया हुआ था। बदमाश शीशा तोड़कर घर में दाखिल हुए।बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट कर बंधक बनाए रखा। घर के एक-एक कोने को खंगालने के बाद लुटेरे फरार हो गए। बुजुर्ग ने सर्वेट क्वार्टर में सोए नौकर को उठाकर जानकारी दी। नौकर राकेश ने रात करीब 2:53 बजे भुवन गांधी को फोन किया। तब पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी सिटी समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
कारोबारी की गैर मौजूदगी की थी जानकारी: बदमाशों ने रेकी के बाद इनके यहां निर्माण का काम चल रहा है। काम करने वालों को भी पता था मकान मालिक घर में नहीं हैं। ऐसे में घर का करीबी इस वारदात का सूत्रधार हो सकता है। पुलिस इसका पता लगाने को कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
जनवरी में लूट की दूसरी बड़ी वारदात
लूट हुई साल 2026 के पहले महीने में ही दून में लूट की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले पटेलनगर के वन विहार, मेहूंवाला में एक परिवार को बंधक बनाकर थी। जिसका पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अब राजपुर रोड जैसी वीआईपी लोकेशन पर हुई इस घटना ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।बदमाशों के जाने के बाद दर्शन गाँधी काफी देर तक डरी-सहमी रहीं। इसके बाद सर्वेट क्वार्टर में पहुंचीं। वहां नौकर राकेश को उठाया। उसे घटना बताई तो रात 2.53 बजे उसने कारोबारी भुवन को फोन किया। तब भुवन ने अपने दोस्त नीरज को फोन किया। वह तत्काल भुवन के घर पहुंचे। कुछ घंटे बाद भुवन भी दून पहुंच गए। तब राजपुर थाने में लूट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया।
एसओजी, कई थानों की फोर्स खुलासे को लगाई
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी और राजपुर थाना समेत कई अन्य थानों की फोर्स को लगाया गया है। बदमाशों के आने और जाने का रूट पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घर को करीब से जानने वालों से लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बदमाशों नें घर के नौकर को कहा चुपचाप रह, शोर मचाया तो. जान से मार देंगे… बताओ माल कहां रखा है? बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को इस तरह धमकाकर लूट को अंजाम दिया। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे जब घर का शीशा टूटने पर 76 वर्षीय दर्शन गांधी की आंख खुली तो उनके सामने दो बदमाश खड़े थे। होटल के मालिक के घर हुई इस वारदात ने एक बार फिर बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वारदात के वक्त घर में सन्नाटा था। भुवन गांधी अपने बेटे को छोड़ने गुरुग्राम गए थे। लुटेरों ने पहले घर की रेकी की और फिर दीवार फांदकर मुख्य परिसर में दाखिल हुए। मकान के अंदर घुसने के लिए उन्होंने भारी वस्तु से दरवाजे का टफन ग्लास तोड़ा। आवाज सुनकर जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पातीं, बदमाश उनके बेडरूम तक पहुंच चुके थे। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक बदमाश बिस्तर पर चढ़ा और उन्हें बंधक बना लिया। घर पर रह रहे नौकर और बुजुर्ग महिलाओ नें चिल्लाने की कोशिश की तो मारपीट करते हुए मुंह बंद रखने की धमकी दी। दूसरे ने पूछा माल कहां है? दूसरा बदमाश इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी लेता रहा। लुटेरों ने भूतल से लेकर प्रथम तल तक हर अलमारी और दराज खंगाली। रात 12:30 बजे के करीब घुसे बदमाश करीब 1.50 बजे तक घर में रहे। जाते वक्त वे बुजुर्ग महिला को पुलिस को न बताने की धमकी देकर, करीब ढाई लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। बुजुर्ग महिला का फोन भी बदमाश ले गए।
