
ग्राहकों के लिए बैंकों से जुड़ी सेवाएं महंगी होती जा रही हैं। बीते पांच से छह वर्षों के दौरान बैंकों ने ग्राहकों से जुड़ी हर छोटी सेवा पर शुल्क लगाया दिया है। इस कड़ी में अब तत्काल लेनदेन (आईएमपीएस) सेवा पर भी शुल्क का बोझ बढ़ने जा रहा है।
इतना ही नहीं, कई तरह के शुल्कों में बैंकों ने बढ़ोतरी भी की है। उधर, बैंकों ने ग्राहकों को दी जानी वाली सुविधाओं में कटौती की गई। स्थिति यह है कि बैंक से पासबुक अपडेट करानी हो या फिर ग्राहक को अपने हस्ताक्षर सत्यापित कराने हों, सभी पर उन्हें शुल्क देना होता है।
इस साल मई में बैंकों ने एटीएम के जरिए निर्धारित सीमा (मासिक पांच)पर से अधिक बार धनराशि निकालने प्रति निकासी 23 रुपये का शुल्क बढ़ाया था। वहीं, एक जुलाई से विशिष्ट क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर नए शुल्क भी लागू किए गए।
इसके साथ ही, बैंक ने अपने नकद लेनदेन नियमों में भी बदलाव किया है। कई बैंकों ने शाखाओं या कैश रिसाइकलर मशीनों (सीआरएम) से हर महीने केवल तीन मुफ्त नकद लेनदेन निर्धारित कर दिए हैं। पहले इसकी मासिक सीमा पांच थी।
वहीं, निर्धारित सीमा से अधिक बार खाते से नगद निकासी पर प्रति लेनदेन 150 रुपये का शुल्क लगाया गया। वहीं, एक महीने में एक लाख रुपये से अधिक नगद जमा करने पर 150 रुपये शुल्क लगा दिया गया है।
बाकी बैंक भी जल्द करेंगे ऐलान
एसबीआई ने 15 अगस्त से तत्काल रकम निकासी पर शुल्क लागू करने जा रहा है।
माना जा रहा है कि बाकी बैंक भी जल्द ही आईएमपीएस पर शुल्क लगाने का ऐलान करेंगे। हालांकि, कई निजी क्षेत्र के बैंक पहले से ऑनलाइन आईएमपीएस पर शुल्क वसूल रहे हैं लेकिन अब एसबीआई के फैसले के बाद निजी बैंक अपना शुल्क बढ़ा सकते हैं।
विभिन्न सेवाओं पर लगाए जा रहे बैंक शुल्क
बैंकों की प्रमुख सेवाएं—-शुल्क
खाता रखरखाव चार्ज–500 रुपये
एसएमएस अलर्ट—-10 से 35 रुपये प्रति तिमाही
डुप्लीकेट पासबुक–100 रुपये
डुप्लीकेट पासबुक एंट्री के साथ–50 रुपये प्रति पेज अतिरिक्त
चेक भुगतान को रोकना–200 रुपये प्रति चेक से अधिकतम 500 रु
ग्राहक की कमी से चेक वापस होना–150 रुपये
हस्ताक्षर सत्यापन–100 रुपये
संयुक्त बैंक खाते में हस्ताक्षर सत्यापन–150 रुपये
डिमांड ड्राफ्ट–पांच से 10 हजार तक 75 रुपये
खाते में मोबाइल नंबर, ई-मेल बदलना–50 रुपये व जीएसटी अतिरिक्त
डेबिट कार्ड रखरखाव चार्ज–250 से 800 रुपये।
डेबिट कार्ड री-पिन बदलना–50 रुपये
एसएमएस अलर्ट–10 से 35 रुपये प्रति तिमाही
पोस्टल चार्ज–50 से 100 रुपये
