राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी अब टोल टैक्स चुकाना होगा. केंद्र सरकार के द्वारा जारी नए नियम के अनुसार यह व्यवस्था 15 जुलाई 2025 से लागू होगी. इसके तहत दोपहिया वाहवों को भी नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स चुकाना होगा.
बता दें कि अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई थी. अभी तक दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स इसलिए वसूल नहीं किया जाता था, क्योंकि नया दोपहिया वाहन खरीदते हैं तो उसके रजिस्ट्रेशन के समय ही टोल टैक्स की राशि को एकमुश्त वसूल लिया जाता था. इसी वजह से टोल प्लाजा पर इनसे अलग से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता था.
इतना ही नहीं नए नियमों के मुताबिक अब दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स भुगतान के लिए FASTag का प्रयोग करना होगा. वहीं किसी वाहन चालक के द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया जाता है या टोल का भुगतान नहीं किया जाता है तो उसे 2000 तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
गौरतलब है कि अब तक टोल टैक्स चार पहिया और उससे बड़े वाहनों से लिया जाता था, लेकिन केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद दोपहिया वाहन चालक भी इस दायरे में आ जाएंगे.
दोपहिया चालकों को क्या करना चाहिए?
15 जुलाई 2025 से पहले FASTag जरूर लगवाएं.
नेशनल हाइवे पर यात्रा करते समय पर्याप्त बैलेंस रखें.
टोल प्लाजा से गुजरते समय फास्टैग स्कैन कराएं, नहीं तो दंड लगेगा.
सरकार का यह कदम राजस्व बढ़ाने और सभी वाहनों के लिए एक समान टोल व्यवस्था लागू करने की दिशा में लिया गया है. दोपहिया वाहन चालकों पर टोल टैक्स लगाने से अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. दूसरी तरफ सरकार का मानना है कि इससे टोल टैक्स प्रणाली और अधिक पारदर्शी व डिजिटल बनेगी.
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोल को लेकर एक नई योजना की घोषणा की थी. इसमें उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की जानकारी दी थी. यह योजना 15 अगस्त से शुरू होगी. इसका पास 3 हजार रुपये का है और 200 यात्राएं की जा सकती हैं. इस योजना के तहत अभी यह सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. वहीं राज्य हाइवे के तहत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।
देवभूमि स्वायत सहकारिता परिवार के साथ जुड़ कर करें अपने ओर अपनों के सपने साकार। सम्पर्क–9759661119